क्राइमबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

संवादाता=सुदर्शन कुमार गुरारू। थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे–69 पर गुरारू–मथुरापुर रोड स्थित गेंद बीघा मोड़ के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गेंद बीघा निवासी कमलेश यादव (40), पिता स्व. जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमलेश यादव अपने गांव गेंद बीघा से पैदल गुरारू बाजार स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे बेसुध पड़े रहे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरारू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र एवं दो पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!