
बाइक के ठोकर से अधेड़ युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कुर्था (अरवल) स्थानीय थाना क्षेत्र के कुर्था मुख्य मार्ग एस एच 69 बाइक के जोरदार टक्कर में एक अधेड़ युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड अंतर्गत धमौल पंचायत के शाहगंज निवासी नत्थू चौधरी जो बुधवार को संध्या 5 बजे अपने गांव से मोतीपुर बाजार जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उक्त अधेड़ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आनन फ़ानन में ग्रामीणों ने उन्हें कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दी। हालांकि अस्पताल जाने के क्रम में उक्त अधेड़ युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजन उन्हें पहले मोतीपुर के निजी क्लिनिक ले गए तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था और फिर सदर अस्पताल अरवल ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई हालांकि मौत की खबर सुनते हैं मानो परिजनों में चीत्कार मच गया घटना को लेकर बसपा विधानसभा प्रभारी सह सदस्य जिला परिषद, कुर्था रंजन कुमार यादव घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।




