
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर विशेष जागरूकता अभियान – “रोको-टोको अभियान” का संचालन
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस (30 जुलाई 2025) के अवसर पर विकास पथ विक्रम संस्था द्वारा मेहंदिया थाना के सहयोग से एक विशेष जागरूकता अभियान “रोको-टोको अभियान” चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मानव तस्करी की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा, और संदिग्ध गतिविधियों की पहचान हेतु संचालित किया गया।इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक वाहनों जैसे बस, जीप, विंगर, टेम्पो आदि की सघन जांच की गई। वाहन चालकों, सहयात्रियों और आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें बाल तस्करी के संकेत, इससे जुड़े खतरों और कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया। टीम ने बताया कि कैसे कोई भी नागरिक संदिग्ध मामलों की सूचना पुलिस या बाल संरक्षण इकाई को देकर बच्चों की सहायता कर सकता है।इज़स प्रयास का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में जागरूकता लाना और तस्करी की संभावनाओं को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना था। विकास पथ विक्रम की टीम और थाना मेहंदिया के कर्मियों ने मिलकर यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया, जो जिले में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा गया। यह संयुक्त कदम मानव तस्करी के विरुद्ध सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रभावी साबित हुआ।