
अरवल जिला के सरौती पंचायत अंतर्गत ग्राम रामपुर चौरम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सरौती पंचायत की भावी मुखिया उम्मीदवार अमृता कुमारी ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उन्होंने अपने पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान कथावाचक स्वामी जी हरे राम आचार्य जी महाराज से अमृता कुमारी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने यज्ञ स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात कर धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।अमृता कुमारी ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि पंचायत क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा। उनकी उपस्थिति से यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।




