धर्मबिहारराज्यलोकल न्यूज़
शंकर बिगहा गांव में 09 दिवसीय यज्ञ का भंडारे के साथ हुआ समापन

गुरारू, प्रखंड क्षेत्र के शंकर बिगहा गांव में आयोजित 09 दिवसीय धार्मिक यज्ञ का समापन बुधवार को विधि विधान पूर्वक पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति दी और प्रसाद ग्रहण किया।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा अर्चना हवन भजन कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंतिम दिन विशेष पूजा के बाद पूर्णाहुति दी गई और उसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के गांव से श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि एवं सद्भावना की कामना करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।




