https://sropennewsindia.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifबिहारराज्य

न्याय की मांग और सांसद पप्पू यादव की रिहाई को लेकर आक्रो

NEET छात्रा गायत्री हत्याकांड को लेकर अरवल में उबाल, न्याय मार्च निकाल कर गृहमंत्री का पुतला दहन

NEET की छात्रा गायत्री हत्याकांड को लेकर जिले में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अरवल विकास मंच के बैनर तले अरवल शहर में न्याय मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गायत्री को न्याय दिलाने और सांसद पप्पू यादव को अविलंब रिहा करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।न्याय मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए भगत सिंह चौक पहुँचा, जहाँ बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था विफल होने और छात्राओं की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया।अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने कहा कि गायत्री हत्याकांड ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने पीड़िता के लिए आवाज उठाई, लेकिन उन्हें हिरासत में लिया जाना लोकतंत्र की आवाज को दबाने जैसा है।कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ, लेकिन लोगों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!