माले सीपिएम तथा सीपिआई क्या संयुक्त बैठककई मुद्दों पर लिया गया फैसला

अरवल सीपीआई कार्यालय अरवल में एक संयुक्त बैठक किया गया जिसमें सीपीआई, सीपीएम, माले संयुक्त बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता माले के जिला सचिव कामरेड जितेंद्र यादव ने किया। इस संयुक्त बैठक मेंसीपीआई,सीपीएम, माले जिला सचिव एवं किसान मजदूर संगठनों का जिला स्तर के नेता उपस्थित रहे। संयुक्त रूप से तीनों पार्टी के जिला सचिवों ने प्रेस बयान जारी कर कहा की 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए 11 फरवरी 2026 को संध्या 6:00 बजे अरवल बाजार में संयुक्त रूप से मसाल जुलूस निकाला जाएगा। जैसा कि आप लोग जानते हैं देश के भाजपा संगठित सरकार में मनरेगा जैसे कानून को खत्म कर दिया है ।मजदूरों के लिए 44 श्रम कानून को खत्म कर चार श्रम कोड के जगह श्रम संहिता बना दिया है। इधर बिहार में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलते ही एक सप्ताह नहीं बिता की गरीब मजदूरों पर बुलडोजर चलाना शुरु कर दिया और दर्जनों दलितों के बस्तियों को उजाड़ दिया जबकि यह नियम है कि बिना मजदूरों को स्थापित किए हुए, बसाए हुए किसी को घर से बेदखल नहीं किया जा सकता है इन तमाम सवालों को लेकर पूरे देश में आम हड़ताल के साथ चक्का जाम रहेगा। और तमाम लोगों से अपील किया गया है कि इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सहयोग करें। इस बैठक में सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार, रामचंद्र पाठक सुशील कुमार पुण्यदेव सिंह, पंकज कुमार राय, जयराम यादव, सीपीएम के विजय यादव, पंकज कुमार, उमेश ठाकुर, माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव रविंद्र यादव एवं उपेंद्र पासवान उपस्थित थे।




