क्राइमटॉप न्यूज़दुनियादेशबिहारयुवाराज्य

गुरारू में दो बंद घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी; दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दर्ज किया कांड

गुरारू में दो बंद घरों के ताले टूटे, लाखों की चोरी; दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दर्ज किया कांड

गुरारू (गया)। थाना क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पहला मामला सरेवा गांव का है, जहां निवासी दीपक कुमार सिंह के बंद घर का मुख्य गेट व चार कमरों के ताले टूटे मिले। दीपक कुमार, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के चंदौली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, को 14 नवंबर की सुबह पड़ोसी द्वारा मोबाइल पर इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि उनके घर में तीसरी बार चोरी हुई है। इससे पूर्व 23 मार्च 2021 और 28 अगस्त 2025 को भी चोरी की घटनाएँ घट चुकी हैं। इस बार चोरी से लाखों रुपये का सामान गायब है। उन्होंने गुरारू थाना और एसएसपी कार्यालय, गया में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर में बिखरा सामान व उखाड़ा गया CCTV कैमरा बरामद किया। दूसरा मामला पहाड़पुर गांव का है, जहां मधुबनी में रह रहीं उर्मिला देवी के बंद घर का ताला चोरों ने तोड़ दिया। उर्मिला देवी रात में गांव लौटीं तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे थे। चोर सोने का हार, झुमका, चेन, मंगलसूत्र, चांदी के पायल-बिछिया, सिक्के तथा 30 हजार रुपये नकद ले उड़े। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में कांड संख्या 261/25 और 262/25 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!