E-Paperदुनियादेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामपुर चाय में ‘रेलमैन’ मनोज सिंह यादव का भव्य सम्मान समारोह

ग्रामीणों ने कहा – “मनोज जी हमारे गांव का गौरव हैं, उनकी संघर्षशीलता से क्षेत्र को नई पहचान मिली”

रामपुर चाय में ‘रेलमैन’ मनोज सिंह यादव का भव्य सम्मान समारोह

ग्रामीणों ने कहा – “मनोज जी हमारे गांव का गौरव हैं, उनकी संघर्षशीलता से क्षेत्र को नई पहचान मिली”

 

अरवल। जिले के ग्राम पंचायत रामपुर चाय में आज एक भव्य और भावनात्मक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी मनोज सिंह यादव, जिन्हें जनता “रेलमैन” के नाम से जानती है, के सम्मान में आयोजित हुआ।मनोज सिंह यादव ने वर्षों से रेल सुविधा की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया। रेल आंदोलन के सूत्रधार एवं मुख्य संयोजक के रूप में उन्होंने न सिर्फ ग्रामीणों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाया बल्कि इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, युवा वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि रेल सुविधा से न केवल क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी बल्कि रोजगार और शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने मनोज सिंह यादव की दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें “जननायक” की उपाधि दी।ग्राम के बुद्धिजीवियों ने कहा कि मनोज सिंह यादव की ईमानदारी, संघर्षशीलता और समाज के प्रति समर्पण भावना ने युवाओं को नई दिशा दी है।कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा “रेलमैन मनोज सिंह यादव हमारे गांव की शान हैं, हमें उन पर गर्व है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!