E-Paperदुनियादेशबिहारराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री की लाइव टेलीकास्ट सुनने उमड़ा महिलाओं का सैलाब

प्रधानमंत्री की लाइव टेलीकास्ट सुनने उमड़ा महिलाओं का सैलाब

 

कुर्था (अरवल) मुख्यालय स्थित आरसीएस कॉलेज में शुक्रवार को ऐतिहासिक नज़ारा देखनो को मिला यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन सुनने के लिए उमड़ पड़ीं भिड़ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी की गई। इस योजना के तहत 75 लाख लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹7500 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई प्रत्येक महिला को ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी गई है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी, जीविका बीपीएम चंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद पासवान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बीडीओ ने जीविका समूह की महिलाओं को माला पहनाकर और दस हज़ार के डमी चेक देकर सम्मानित किया साथ ही केक काटकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न भी मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!