स्वतंत्रता दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फहराया तिरंगा। स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने फहराया तिरंगा। स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
रिपोर्ट=सुमित कुमार गौतम
15 अगस्त के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर आलम खां ने बड़े ही सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया और सभी उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर उन्होंने उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) दीपक कुमार सिन्हा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आसिफ अली, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अंजू कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बंसी पहलाद पंडित सहित शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और जिम्मेदार नागरिक बनने पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विकास पथ विक्रम के सचिव सत्येंद्र कुमार शांडिल्य ने भी भाग लिया और बच्चों की शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जिससे स्वतंत्रता को वास्तविक रूप से महसूस किया जा सकता है कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति के जोश से भरा हुआ था। अंत में तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता, एकता व शिक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
				
					



