E-Paperबिहारराजनीतिराज्य

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला अधिकार महारैली मे उमड़ा जनसैलाब 

सभी वर्गों को पुरा हिस्सेदारी दिलाउंगा, किसी के बहकावे में मत आना:ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला अधिकार महारैली मे उमड़ा जनसैलाब 

 

 

 

 

 

सभी वर्गों को पुरा हिस्सेदारी दिलाउंगा, किसी के बहकावे में मत आना:ओम प्रकाश राजभर

 

रिपोर्ट=सुमित कुमार गौतम अरवल

 

करपी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा महिला अधिकार महारैली जिला अरवल के शहर तेलपा भागवत उच्च विद्यालय खेल मैदान में समपन्न हुआ। महारैली को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री पंचायती राज अल्पसंख्यक कल्याण हज और वक्फ उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर जी ने कहा कि बिहार विधान सभा 2025 की चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ लड़ा जायेगा । आप सभी लोग एक जुटता के साथ संगठन को मजबुत करने पर जोड़ दिजिए। बुथ स्तर पर पार्टी को मजबुत बनायें। सरकार में सामील होकर सभी वर्गों को उनका पुरा हिस्सेदारी दिलाउंगा। आप सभी लोग किसी के बहकावे में मत आना। अपना चुनाव चिन्ह छड़ी छाप याद रखना है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उदय नारायण राजभर जी ने महारैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में कार्यकर्ताओं की बदौलत 156 सीटों पर संगठन का काम हो चुका है। जिसमें 29 सीटों पर बुथ स्तर की कमिटि गठित कर लिया गया है। बिहार में 6 महीनें के अन्दर पार्टी 25 बड़ी महारैली कर चुकी है। इससे ही पार्टी की मजबुती की अन्दाजा लगाया जा सकता है। पार्टी हमेशा वंचित शोषित समाज की लड़ाई लड़ती रहती है। युवा को अधिक से अधिक संख्या में राजनिती में भाग लेकर देश को सुधारने की आवश्यकता है। जब तक युवा राजनिति में भागीदारी नहीं दिखायेगें तब तक कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री माननीय श्री ओम प्रकाश राजभर जी सड़क से लेकर सदन तक वंचित शोषित समाज की आवाज उठाते रहते है। उत्तर प्रदेश दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश प्रभारी रितेश राम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहे कि सुभासपा ही एक ऐसी पार्टी है जो दलितों को उचित सम्मान देती है। उनके हक और हिस्सेदारी के लिए हमेशा संघर्ष करती रहती है। प्रदेश प्रवक्ता शशी कुमार भारती उर्फ मुन्ना मंडल ने कहा कि जब तक सबों को उनका हिस्सेदारी नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष होता रहेगा। पार्टी के ही संघटन मंत्री संजय कुशवाहा ने भी अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सभी पार्टियों को कुशवाहा समाज ने आगे बढ़ाने का काम किया। मैं भी आप सभों को विश्वास दिलाता हूँ कि सुभसपा पार्टी में सबसे ज्यादा अपने समाज को लाकर पार्टी को 2025 में सत्ता में पहुँचाउगां। महिला मंच अध्यक्षा अंजली राजभर ने कहा कि जब तक महिलाओं को उनका पुरा हक नहीं मिल जाता तब तक मैं संघर्ष करती रहूँगी। इसके साथ ही साथ बिहार अरवल जिले के विभिन्न गाँवो से आये कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी बातों को रखा। साथ ही साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं में आमोद यादव, राजु राजवंशी, गुडडु राजवंशी, पुजा राजवंशी, शीला राजवंशी, रीना पासवान, अजमेरी खातुन, धर्मपाल राजवंशी, विनोद राजवंशी, विरेन्द्र राजवंशी, मेवा लाल राजवंशी, हरेराम रजवार, सहित डा० धनन्जयं राजवंशी, राजेन्द्र शर्मा, पंचम रजवार, उपस्थित हुए। मंच का संचालन संजय कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रमुख महासचिव कुमार संतोष श्रीवास्तव ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!