
कुर्था में विजिलेंस ने दो राजस्व कर्मचारी को किया गिरफ्तार
कुर्था (अरवल) राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार घुस को लेकर बिजनेस की टीम लगातार सक्रिय है बावजूद कुछ कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं इसी के कड़ी में बुधवार को कुर्था प्रखंड मुख्यालय के सर्वेक्षण कार्यालय में पचास हजार रुपए घूस लेते दो राजस्व कर्मचारी को बिजलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी गौरव कुमार जो अपने 53 डिसमिल जमीन की सर्वे को लेकर बारा पंचायत के सर्व अमीन स्वाती चौरसिया ब रवि राज को लगातार कह रहा था जिस पर उन्होंने बताया कि सर्वे में नाम चढ़ने को लेकर दोनों सर्बे अमीन ने पचास हजार रूपये की मांग की थी इसके बाद गौरव कुमार ने विजिलेंस का सहारा लिया और उन्होंने इसकी जानकारी विजिलेंस को दी जिसके बाद विजिलेंस की टीम में डीएसपी संजय वर्मा, राजकुमार सिंह, अशोक झा, बिंदेश्वरी प्रसाद, सब इंस्पेक्टर नीतू कुमारी, पायल कुमारी, कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, राजीव कुमार ने एक टीम गठित कर सूचना के आधार पर इसका सत्यापन किया सत्यापन के दौरान बात सही पाया गया जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने बुधवार को कुर्था प्रखंड मुख्यालय के सर्वेक्षण कार्यालय से पचास हजार रूपये घुस लेते दोनों सर्बे अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया दो सर्व अमीन के गिरफ्तारी से प्रखंड मुख्यालय में मचा हड़कंप बुधवार को जैसे ही कुर्था प्रखंड मुख्यालय में स्थित सर्वेक्षण कार्यालय से दो सर्वे अमीन को निगरानी के टीम ने पचास हजार रुपये घूस देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जिसके बाद मानो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया कुर्था प्रखंड मुख्यालय में पहली बार हुई है विजिलेंस की छापेमारी कुर्था प्रखंड मुख्यालय में बुधवार 13 अगस्त को जैसे ही विजिलेंस की टीम ने कुर्था प्रखंड मुख्यालय में स्थित सर्वेक्षण कार्यालय में विजिलेंस की टीम ने मानो प्रखंड से अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए बताते चलें की कुर्था प्रखंड मुख्यालय में पहली बार विजिलेंस द्वारा इस तरह की कार्रवाई की गई है जिसके बाद मानो अधिकारियों का कर्मचारियों के चेहरे चिंता की लकीरें खिंच गई है।
				
					



