E-Paperटॉप न्यूज़दुनियादेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अरवल के अनुसचिवीय कर्मचारी गए हड़ताल पर

दस सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी

अरवल के अनुसचिवीय कर्मचारी गए हड़ताल पर

 

  • दस सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी

 

मांगो की पूर्ति तक जारी रहेगा हड़ताल: शैलेन्द्र

अरवल बिहार अनुसूचियां कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय आह्वान पर अरवल जिले के अरवल जिले के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।गौरतलब हो कि अपनी दस सूत्री मांगों को लेकर ये कर्मी लगातार आंदोलनरत थे। दस सूत्री मांग नहीं माने जाने से नाराज थे।हड़ताल के समर्थन में अरवल जिले के लिपिकीय कर्मचारियों ने सदर प्रखंड परिसर में जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती की अध्यक्षता में धरना दिया।
इस धरना में कर्मचारियों के समर्थन में महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व में ही कला पट्टी बांध एवं एकदिवसीय धरना से सरकार से अपनी दस सूत्री मांगों को पूरा करने की बात संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा कही गई।पर अभी तक सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।बाध्य होकर कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा ।यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती।साथ ही सभी साथी लगातार सदर प्रखंड परिसर में सुबह दस बजे से धरना पर बैठ कर सभा करेंगे।इस धरना को बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के जिला सचिव मनोज कुमार सहित शिवदयाल सिंह,राकेश कुमार, ललेंद्र सिंह,मोहम्मद तसउवर ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!