E-Paperबिहारलोकल न्यूज़

अरवल 15 अगस्त को लोजपा रामविलास के ज़िला कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा उत्साह एवं उमंग के साथ फहराया जायेगा सत्येन्द्र रंजन

अरवल 15 अगस्त को लोजपा रामविलास के ज़िला कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा उत्साह एवं उमंग के साथ फहराया जायेगा सत्येन्द्र रंजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराने के तैयारी करने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा उत्साह एवं उमंग के साथ फहराया जायेगा । उन्होंने ने कहा कि 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है । यह 1947 के उस दिन की याद में मनाया जाता है जब भारत को वर्षो के बाद ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी । इस खास दिन पर देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराते है और देश के एकता व प्रगति के विषयों पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं । स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल , कॉलेज , सरकारी संस्थाओं , गैर सरकारी संस्थाओं , राजनीतिक कार्यालयों एवं अन्य कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं । स्वतंत्रता दिवस का महत्व देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करने के लिए निहित है । यह उत्सव राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देता है और युवाओं को देश के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है । उक्त राष्ट्रीय पर्व पर पार्टी के सभी सम्मानित साथीगण सादर आमंत्रित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!