- मतदाता सूची पुनरीक्षण मतदाता सहायता केन्द्र का उद्घाटन की: डीएम
अरवल। समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 का सफलतापूर्वक संचालन हेतु मतदाता सहायता केन्द्र का उद्घाटन फिता काटकर किया गया। उद्घाटन के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किसी भी मतदाता को अधिक जानकारी से संबंधित क्या करेंगे बीएलओ, क्या करेंगे आप, गणना प्रपत्र को ऑन लाईन के माध्यम से कैसे करेंगें इसकी पूर्ण जानकारी मतदाता सहायता केन्द्र अरवल से उपलब्ध कराई जायेगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए और हर मतदाता को सशक्त एवं जागरूक बनाया जाए। किसी भी मतदाता https://voters.eci.gov.in/ पर इपिक नम्बर डालकर गणना प्राप्त कर सकते है। मौके पर उप विकास आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकरी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस. के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।