
डीएम के जनता दरबार जानता मे पहुंचे 33 फरियादी
शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
अरवल। जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 33 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, मारपीट, अतिक्रमण, कब्जा, नाली निर्माण, घेराबंदी, जमाबंदी, बंटबारा, मुआवजा, भू समाधान, उप विकास आयुक्त, डी.आर.डी.ए., भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र, जिला परिवहन विभाग, जिला गव्य विकास विभाग, पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण कार्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम मल्हीपट्टी निवासी विश्वकर्मा चौधरी द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार से हूँ तथा अपने घर पर एक पंखा एवं दो बल्ब का उपयोग करता हूँ। मैं प्रतिमाह विद्युत रिचार्य भी करता हूँ तथा विगत कुछ दिनों से अत्यधिक बील भेज दी जा रही है। मीटर में गड़बड़ी एवं ज्यादा बील आने से संबंधित जाँच करवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र, अरवल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम मुसन बिगहा निवासी संजू देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति 05 सितम्बर 2024 को सड़क दुर्घटना में प्रशासन की वाहन से मृत्यु हो गया था। मृत्यु के उपरांत मुआबजा देने की बात कही गई थी पर आज तक मुआबजा प्रदान नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। करपी थाना स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधराचक के शिक्षिका गीता कुमारी द्वारा बताया गया कि हमारे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रीतु राज गौतम द्वारा मेरे प्रति अच्छे व्यवहार नहीं कर रहे है। हमेशा अभद्र व्यवहार एवं प्रताड़ित करते रहते है। कभी उपस्थित रहने के बाद भी उपस्थिति काट दी जाती है, उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार जाँच कर आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
				
					


