E-Paperक्राइमबिहार

कोचिंग संचालक को 24 घंटे में कुर्था पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोचिंग संचालक को 24 घंटे में कुर्था पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

कुर्था, स्थानीय थाना क्षेत्र में एक निजी कोचिंग संचालक पर नाबालिक युवती से बलात्कार का आरोप लगा था। जिसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया था पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। आनन-फ़ानन में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान कुर्था थानाध्यक्ष ने बलात्कार कांड के आरोपी कोचिंग संचालक को घटना के 24 घंटे बाद ही जहानाबाद के एस एस कॉलेज के समीप से शनिवार के अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर उल्लेख किया कि 24 घंटे के अन्दर अरवल पुलिस द्वारा पोक्सो के काण्ड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।अरवल महिला थाना काण्ड सं0 15/2025 के प्राथमिक अभियुक्त अमकेश कुमार पिता-स्व० पुण्यदेव प्रसाद, ग्राम-निधवां, थाना-मानिकपुर, जिला अरवल को अरवल पुलिस की टीम द्वारा 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से ससमय विचारण सम्पन्न कराते हुए सजा दिलाई जायेगी। छापेमारी टीम में कुर्था थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, अरवल महिला थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रगति कुमारी, कुर्था थाना के अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम,कुर्था पीएसआई स्मिता उपाध्याय, पुलिस बल राजु कुमार यादव,जितेन्द्र कुमार,होमगार्ड जितेन्द्र कुमार, समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!