
बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान, मेहंदिया बाजार से एक बच्चा रेस्क्यू
धावा दल की टीम द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध एक सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत मेहंदिया बाजार (प्रखंड – कलेर) से एक बाल श्रमिक को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।
बच्चे को बाल कल्याण समिति (CWC) को विधिवत रूप से सौंप दिया गया है, ताकि उसकी देखरेख एवं पुनर्वास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें
धीरज कुमार (LEO, कलेर)
प्रवीन कुमार (LEO, कुरथा)
एकता कुमारी (LEO, करपी)
राधा कृष्णन (विकास पथ, विक्रम)
सुमित कुमार गौतम (विकास पथ, विक्रम)
की सक्रिय भूमिका रही।
इसके अलावा महेन्दिया पुलिस बल की उपस्थिति और सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
प्रशासन ने बाल श्रम उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाने की बात कही है, जिससे समाज में जागरूकता फैले और हर बच्चे को शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन मिल सके।